Posts

Showing posts with the label #review

सुख-समृद्धि को प्रदान करती है संकट हरण संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sukti Haran Shambhashti Chaturthi vrat provides happiness and prosperity)

Image
सुख-समृद्धि को प्रदान करती है संकट हरण संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sukti Haran Shambhashti Chaturthi vrat provides happiness and prosperity) भारतीय धर्म ग्रंथों में हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बड़े धूम-धाम से संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन की गयी भगवान गणपति जी की पूजा अर्चन से गणपति जी अपने सभी भक्तों के संकटों को हर लेते हैं। संकष्टी चतुर्थी  को संकट हरण चतुर्थी भी कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथों व गणेश पुराण जैसे अनेकों पुराणों में इस दिन का  विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है की इस दिन भगवान शिव पुत्र गणेश जी का जन्म हुआ था। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सुख- समृद्धि , बल- बुद्धि और ज्ञान से सफल मार्ग की प्राप्ति होती है। जातक के ऊपर बनी बाधाओं को दूर करने और जीवन की परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। मन्यता है कि यदि संकष्टी चतुर्थी के दिन मंगलवार पड़ जाय तो यह दिन विशेष दिन में परिवर्तित हो जाता है और इस दिन को अंगारक संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है अक्सर यह विशेष दिन छः माह में एक बार आता है इस दिन की गयी संकष्टी चतुर्थी...

कालाष्टमी व्रत कथा, पूजा विधि व महत्व (Kalashtami fast tale, worship method and importance)

Image
कालाष्टमी व्रत कथा, पूजा विधि व महत्व (Kalashtami fast tale, worship method and importance) भारतीय धर्म ग्रंथों के अनुसार व ज्योतिष शास्त्र द्वारा निर्मित हिंदु पंचाग के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व भारत वर्ष में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। कालाष्टमी को ‘भैरवाष्टमी’ के नाम से भी जाना जाता है। भगवान भोलेनाथ के भैरव रूप के स्मरण मात्र से ही सभी प्रकार के पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। यह मान्यता है की कालाष्टमी के दिन भगवान शिव भैरव के रूप में प्रकट हुए थे। कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की पूजा व उपासना से भक्त को मनोवांछित फल मिलता है। अत: भैरव जी की पूजा-अर्चना करने व कालाष्टमी के दिन व्रत एवं षोड्षोपचार पूजन करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कालभैरव के दर्शन एवं पूजन से मनवांछित फल प्राप्त होता है। काल भैरव मंत्र “ह्रीं वटुकाय आपदुद्धारणाय कुरुकुरु बटुकाय ह्रीं” “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं हरिमे ह्रौं क्षम्य क्षेत्रपालाय काला भैरवाय नमः” कालाष्टमी व्रत कथा का महत्व पौराणिक कथाओं में कालाष्टमी की व्रत कथा मिलती ह...

जानिए सभी पापों की मुक्ति का मार्ग योगिनी एकादशी व्रत कथा का रहस्य (Know the secret of all the sins, the mystery of the Yogini Ekadashi fast story)

Image
जानिए सभी पापों की मुक्ति का मार्ग योगिनी एकादशी व्रत कथा का रहस्य (Know the secret of all the sins, the mystery of the Yogini Ekadashi fast story) भारतीय धर्म ग्रन्थों व पुराणों के अनुसार प्रमाणित रूप से मिलता है कि आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन योगिनी एकादशी व्रत का  विशेष विधान है। कृष्ण एकादशी को योगनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विधि विधान से हर जातक बड़े नम्र भाव से पूजा उपासना करते हैं। योगनी एकादशी के दिन पीपल के पेड की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है। इस व्रत के पुण्य से मनुष्य के सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह एकादशी मनुष्य को लोक तथा परलोक, दोनों लोक में मुक्ति दिलाता है। यह तीनों लोकों में प्रसिद्ध एकादशी व्रत है। इस व्रत के करने से अट्ठासी हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के समान पुण्य प्राप्त होता है। ‘योगिनी’ महा पापों को शांत करने वाली और महान पुण्य-फल देनेवाली है। योगनी एकादशी की कथा पढ़ने और सुनने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है। पूजन विधि इस दिन आस्था रखने वाला व्यक्ति प्रात: काल स्नान आदि कार्...

Masik Durgashtami Date 2018 and Importance

Image
मासिक दुर्गाष्टमी प्रत्येक माह आने वाली दुर्गा अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी कहा जाता है । मासिक दुर्गाष्टमी प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी को होती है। दुर्गा माँ को समर्पित दुर्गाष्टमी के दिन माँ दुर्गा के पूजन और पुरे दिन उपवास का खास महत्व माना जाता है। यहाँ हम आपको वर्ष 2018 की सभी मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि और दिन बता रहे है। जिनकी मदद से आप जान पाएंगे की कौन सी अष्टमी किस दिन पड़ रही है। मुख्य दुर्गाष्टमी, जिसे ‘महाष्टमी’ कहा जाता है, आश्विन माह में नौ दिन के शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान पड़ती है। 2018 मासिक दुर्गाष्टमी की तिथियां (तारीख): 25th जनवरी 2018 बृहस्पतिवार 23rd फरवरी 2018 शुक्रवार 24th मार्च 2018 शनिवार 23rd अप्रैल 2018 सोमवार 22nd मई 2018 मंगलवार 20th जून 2018 बुधवार 20th जुलाई 2018 शुक्रवार 18th अगस्त 2018 शनिवार 17th सितम्बर 2018 सोमवार 17th अक्टूबर 2018 बुधवार 16th नवम्बर 2018 शुक्रवार 15th दिसम्बर 2018 शनिवार दुर्गाष्टमी की कथा प्राचीन हिन्दू शास्त्रों के अनुसार देवी दुर्गा के नौ रूप हैं। उन सब रूपों की अवतार कथाएं इस प्रकार ...