सुख-समृद्धि को प्रदान करती है संकट हरण संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sukti Haran Shambhashti Chaturthi vrat provides happiness and prosperity)
सुख-समृद्धि को प्रदान करती है संकट हरण संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sukti Haran Shambhashti Chaturthi vrat provides happiness and prosperity) भारतीय धर्म ग्रंथों में हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बड़े धूम-धाम से संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन की गयी भगवान गणपति जी की पूजा अर्चन से गणपति जी अपने सभी भक्तों के संकटों को हर लेते हैं। संकष्टी चतुर्थी को संकट हरण चतुर्थी भी कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथों व गणेश पुराण जैसे अनेकों पुराणों में इस दिन का विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है की इस दिन भगवान शिव पुत्र गणेश जी का जन्म हुआ था। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सुख- समृद्धि , बल- बुद्धि और ज्ञान से सफल मार्ग की प्राप्ति होती है। जातक के ऊपर बनी बाधाओं को दूर करने और जीवन की परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। मन्यता है कि यदि संकष्टी चतुर्थी के दिन मंगलवार पड़ जाय तो यह दिन विशेष दिन में परिवर्तित हो जाता है और इस दिन को अंगारक संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है अक्सर यह विशेष दिन छः माह में एक बार आता है इस दिन की गयी संकष्टी चतुर्थी...