जानिए क्यों है सर्वोपरि है माँ वैभव लक्ष्मी व्रत व उसका महत्व
जानिए क्यों है सर्वोपरि है माँ वैभव लक्ष्मी व्रत व उसका महत्व – Know why is paramount importance of Maa Vaibhav Laxmi fast and its importance भारतीय हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार देवी लक्ष्मी का पूजन सुख-समृद्धि, धन, वैभव और एश्वर्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। माना जाता है कि पुरे विधि विधान के साथ देवी लक्ष्मी का पूजन करने से व्यक्ति को धन, वैभव और एश्वर्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में देवी लक्ष्मी के अनेकों स्वरूपों का पूजन किया जाता है जिनमे उनके धनलक्ष्मी यानी वैभव लक्ष्मी स्वरुप को श्रीयंत्र अति प्रिय है। इसलिए वैभव लक्ष्मी व्रत में श्री यंत्र का पूजन भी किया जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता के पूजन के लिए निहित है। जिसमे लक्ष्मी पूजन के लिए शुक्रवार को उपयुक्त माना जाता है। इस दिन माँ लक्ष्मी के वैभव लक्ष्मी स्वरुप की आराधना की जाती है। माँ वैभव लक्ष्मी के इस व्रत को परिवार का कोई भी सदस्य कर सकता है लेकिन मुख्य रूप से स्त्रियाँ ही इस व्रत को करती है। यदि घर में कोई विवाहित स्त्री न हो तो कुंवारी कन्या भी इस व्रत को...