Posts

Showing posts with the label Badrinath Dham

कैसे बनी एक छोटी गुफा बद्रीनाथ धाम – जानिए उसकी रहस्यमय कथा

Image
कैसे बनी एक छोटी गुफा बद्रीनाथ धाम – जानिए उसकी रहस्यमय कथा – How to make a small cave Badrinath Dham – Know her mysterious story धर्मग्रंथों और पौराणिक कथाओं में प्रचीन काल से ही बद्रीनाथ को सबसे पवित्र स्थान के तौर पर माना जाता रहा है। यह पवित्र तीर्थ स्थान गढ़वाल की लहरदार पहाडिय़ों में अलकनंदा नदी के किनारे नर-नारायण पर्वत पर स्थित है। कहते हैं भागवान विष्णु जी ने इसे अपने निवास स्थान के रूप में चुना है। क्या आप बद्रीनाथ की कहानी जानते हैं?  – यह वो जगह  (गुफा)  है जहां शिव और पार्वती रहते थे। यह उनका घर था। एक दिन नारायण यानी विष्णु के पास नारद मुनि जी गए और बोले, ‘आप मानवता के लिए एक खराब मिसाल हैं। आप हर समय शेषनाग के ऊपर लेटे रहते हैं। आपकी पत्नी लक्ष्मी हमेशा आपकी सेवा में लगी रहती हैं, और आपको लाड़ करती रहती हैं। इस ग्रह के अन्य प्राणियों के लिए आप अच्छी मिसाल नहीं बन पा रहे हैं। आपको सृष्टि के सभी जीवों के लिए कुछ अर्थ पूर्ण कार्य करना चाहिए। इस आलोचना से बचने और साथ ही अपने उत्थान के लिए (भगवान को भी ऐसा करना पड़ता है) विष्णु तप और साधना करने के ...